पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनेलो बसपा एसवाईएल के पानी के लिए चलाएगी जेल भरो आंदोलन : निशान सिंह

इनेलो-बसपा एसवाईएल के पानी के लिए चलाएगी जेल भरो आंदोलन : निशान सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसवाईएल के पानी को लेकर इनेलो-बसपा जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देंगे। यह बात इनेलो किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कही। वे यहां जेल भरो आंदोलन के लिए निमंत्रण देने के लिए विभिन्न गांवों बलियावाला, कमालवाला, कन्हड़ी, समैन, चितैन, हंसेवाला, गाजूवाला, नांगला, नांगली, ललौदा, पारता, पिरथला, ठरवी, ठरवा, सनियाना व भीमेवाला आदि में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

हरियाणा के हक में फैसला आने पर भी नहीं मिल रहा पानी

निशान सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसवाईएल के पानी के लिए फैसला हरियाणा के हक में आने बावजूद केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें इस फैसले को लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इस फैसले पर भी भाजपा राजनीति कर रही है हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं दिलवाना चाहती। इस फैसले को लागू करवाने के लिए इनेलो-बसपा गठबंधन जेल भरो आंदोलन के माध्यम से भाजपा पर दबाव बनाना चाहती है ताकि वह इस फैसले को लागू कर हरियाणा को उसके हक का पानी दिला सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हर वर्ग दुखी है। बड़े-बड़े वादे कर के सत्ता में आई और अब तक कुछ भी किसानों के लिए नहीं किया न ही स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया गया, न ही किसानों को उनकी फसल के उचित दाम दाम नहीं मिल पा रहे। पेट्रोल व डीजल के रेटों ने आम आदमी की कमर को तोड़ दिया है। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष पीएस फानर, इनेलो हलका प्रधान हरि सिंह डांगरा, बसपा हलका प्रधान जयदयाल डांगरा, नौरंग लाल जांगड़ा, गुरचरण सिंह अमानी, बनवारी लाल खोबड़ा, संदीप समैन व पहलवान सिंह आदि उपस्थित थे।

गिरफ्तारियों को लेकर इनेलो ने चलाया जनसंपर्क

रतिया | एसवाईएल के पानी को लेकर मंगलवार को इनेलो व बसपा ने संयुक्त अभियान चलाकर 22 मई को फतेहाबाद में दी जा रही गिरफ्तारियों में भाग लेने का न्योता दिया। टीम में विधायक रविंद्र बलियाला, जिला प्रधान बलविंद्र सिंह कैरों, हलका अध्यक्ष बिकर सिंह हड़ोली, हलका प्रधान हरबंस खन्ना, बसपा के हलका प्रधान विजेंद्र सिंह, गुरनाम नंगल, डाॅ. माद सिंह, हरिओम शामिल थे। शुरूआत गांव चिम्मो से की गई। इस दौरान गांव लांबा, घासवा, ढाणी बबनपुर, बुर्ज, कलंदरगढ, एमपी सोत्तर, चंदो आदि गांवों में जनसभाएं कर ग्रामीणों को न्योता दिया। विधायक रविंद्र बलियाला ने कहा कि एसवाईएल के पानी को लेकर आगामी 22 फरवरी को इनेलो व बसपा संयुक्त रूप से फतेहाबाद में गिरफ्तारियां देंगे।

खबरें और भी हैं...