पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खनौरा में चोरी कर उप ठेके को तहस नहस किया

खनौरा में चोरी कर उप ठेके को तहस नहस किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | गांव खनौरा में अज्ञात लोगों ने शराब चोरी कर उप ठेके को तहस नहस कर दिया। सदर पुलिस को दी शिकायत में ठेके के कारिंदे जमालपुर शेखां निवासी मुंशी राम ने बताया कि वह खनौरा के उक्त उपठेके पर नौकरी करता है। बीती रात वह ठेके को रोजाना की तरह बंद कर गया था। सुबह जाकर देखा तो ठेका तहस नहस किया हुआ पड़ा था। संभाल करने पर पाया कि वहां से 17 देसी शराब की बोतल, सात आठ अद्धे , 10 पव्वे तथा 12 बीयर चोरी हुए हैं। उसने चोरों व ठेके को तहस नहस करने वालों को काबू कर सख्त सजा दिए जाने तथा उसके हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...