पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 47 के मुकाबले पाकिस्तान को 27 अंकों से दी पटखनी

47 के मुकाबले पाकिस्तान को 27 अंकों से दी पटखनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपाल में आयोजित पहली एशिया महिला सर्कल कबड्डी में इंडिया की टीम ने फाइनल में पाकिस्तान की टीम पराजित कर टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 47 के मुकाबले 27 अंकों से करारी मात दी। इससे पूर्व इंडिया की टीम ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। बता दें कि इस टूर्नामेंट में गांव समैण की मनीषा स्टापर के रूप में तथा भीमेवाला की सुमन रेडर के रूप में भारतीय टीम में खेली।

सुमन को बेस्ट रेडर का खिताब दिया गया वहीं मनीषा ने भी आल राउंडर वाले खेल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाडिय़ों सहित कोच अशोक गिल व शैलेंद्र गिल का गांवों में पहुंचने पर पलक पावड़े बिछा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व विधायक निशान सिंह, भीमेवाला सरपंच सुनील व समैण सरपंच सोनिल, मार्किट कमेटी चेयरमैन रिंकू मान व एडवोकेट विक्रम प्रभाकर आदि ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं ने पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी नाम रोशन किया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित किया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को विभिन्न विभागों में नौकरियां दी जाएगी। इस अवसर पर कैथल के डीएसओ जसविंद्र सिंह बूरा, शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी कोच अशोक गिल, सुमन के पिता सत्यवान सिंह, माता बिमला देवी, वेद जांगड़ा, कृष्ण नैन, जिले सिंह बराला, ईश्वर मूंड, गौरव भाटिया, सरपंच सोमवीर सिंह, संसार गिल, कान्हा राम, जग्गू मिस्त्री, राम निवास, राम दिया व लीला आदि मौजूद थे।

टूर्नामेंट में शुरू से ही इंडिया की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। सबसे पहले उसने नेपाल को 42 के मुकाबले 14 अंकों से करारी मात दी। उसके बाद थाईलैंड की टीम को 42 के मुकाबले 22 तथा सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की टीम को 38 के मुकाबले 14 अंकों से मात देकर अपना विजयी अभियान जारी रखा है। अंत में फाइनल में पाकिस्तान की टीम को करारी मात दी।

खेल

नेपाल में हुई एशिया महिला सर्कल कबड्डी भारत की टीम बनी विजेता, गांव में पहुंचने पर सुमन व मनीषा का स्वागत

एशिया गर्ल्ज सर्कल कबड्डी में गोल्ड जीतने वाली भीमेवाला की सुमन और समैण की मनीषा को सम्मानित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक सुभाष बराला।

खबरें और भी हैं...