पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेढ़ करोड़ से बनेगा शहीद फतेह सिंह जोरावर सिंह यादगिरी द्वार

डेढ़ करोड़ से बनेगा शहीद फतेह सिंह-जोरावर सिंह यादगिरी द्वार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद फतेह सिंह जोरावर सिंह सेवा सोसाइटी द्वारा जमालपुर रोड पर शहीद फतेह सिंह जोरावर सिंह यादगिरी द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। इस द्वार के निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। जिसके लिए श्रद्धालुओं के अलावा हरियाणा सरकार द्वारा भी सहयोग किया जाएगा। यादगिरी द्वार के लिए कवायद शुरू कर दी गई है तथा इसका निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा।

सोसायटी सचिव डॉ. एमएस तूर ने बताया कि जमालपुर रोड पर सीआईए कार्यालय के पास बनाए जाने वाले शहीद फतेह सिंह जोरावर सिंह यादगिरी द्वार की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस पर होने वाले निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से अनुमति व सहयोग के लिए आग्रह किया गया। सरकार की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने 31 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि यादगिरी द्वारा के निर्माण में श्रद्धालुओं में बलदेव सिंह खालसा, मास्टर सुखविंद्र सिंह, अमीर सिंह रसीदां ने एक एक लाख रुपये तथा सोसायटी प्रधान कुलविंद्र सिंह, डॉ. एमएस तूर, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह व गुरुद्वारा तूरनगर प्रधान अवतार सिंह ने 51-51 हजार रुपये का सहयोग दिया है।

एक किलोमीटर क्षेत्र में होगी ग्रीनरी

द्वार के दूसरे चरण में इसके दोनों ओर डॉ. अंबेडकर चौक से दुर्गा महिला महाविद्यालय तक करीब एक किलोमीटर लंबे क्षेत्र में ग्रीनरी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...