पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्रवाल सभा प्रधान पद के लिए दो ने किया नामांकन

अग्रवाल सभा प्रधान पद के लिए दो ने किया नामांकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | अग्रवाल सभा के प्रधान पद के अभी तक दो लोगों ने नामांकन किया है। जिनमें मांगे राम मोदी व कमल जैन शामिल हैं। चुनाव अधिकारी नानू राम मित्तल ने बताया कि प्रधान रमेश गोयल द्वारा त्यागपत्र देने के बाद अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी का गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 मई को शाम 4 बजे से 6 बजे तक अग्रवाल सभा कार्यालय में नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे जबकि नामांकन पत्र जांच का कार्य 19 मई को शाम 6 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से बने इसके लिए 20 मई को एक आम सभा का आयोजन किया जाएगा यदि किसी कारणवश सर्वसम्मति नहीं बन पाती तो प्रधान पद के लिए चुनाव 10 जून को होगा। इस अवसर पर सुखदेव बांसल, सतीश सिंगला, गुलशन मोदी, सुभाष गोयल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...