पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन चालक ने सूझबूझ से महिला को बचाया

ट्रेन चालक ने सूझबूझ से महिला को बचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार लुधियाना रेलमार्ग पर एक महिला जोकि ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करना चाहती थी, ट्रेन चालक ने सूझबूझ से उसे बचा लिया। जानकारी अनुसार गांव पिरथला से जब ट्रेन रवाना हुई तो एकाएक एक महिला ने रेललाइन में ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन चालक की नजर रेललाइन पर ही थी इसलिए उसने तुरंत एमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। उसके बाद महिला को समझा बुझाकर भेज दिया गया। मामले के बारे में पता चलते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने ट्रेन चालक की तारीफ करते हुए कहा कि यदि सभी लोग अपनी ड्यूटी को इस तरह निभाएं तो अनेक हादसे होने से बचाए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...