पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला में ओपरी बता 27 लाख ठगने वाले तांत्रिक का 3 दिन का रिमांड बढ़ा

महिला में ओपरी बता 27 लाख ठगने वाले तांत्रिक का 3 दिन का रिमांड बढ़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना| डांगरा में बीमार महिला को ओपरी पराई तथा घर में खजाना होने की बात बता 27 लाख 21 हजार ठगने वाले तांत्रिक उत्तर प्रदेश के जिला शामली के दरबार खुर्द रेता वाला, कैराना निवासी साजिद उर्फ राजा का तीन दिन का रिमांड बढ़ाया गया है। इससे पूर्व पुलिस ने 5 दिन का रिमांड लिया था। चूंकि रिमांड के दौरान उसके साथी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका वहीं उसके द्वारा ठगी की राशि भी बरामद नहीं हुई। जिसे न्यायाधीश ने स्वीकृत कर लिया। पुलिस ने महिला के पति डांगरा निवासी प्रेम सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 व 508 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

खबरें और भी हैं...