पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैरिट के आधार पर नौकरी देने से प्रदेश में बना शिक्षा का माहौल : सुभाष बराला

मैरिट के आधार पर नौकरी देने से प्रदेश में बना शिक्षा का माहौल : सुभाष बराला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| टोहाना सिटी/भूना

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना के साथ-साथ जो दूसरा बड़ा कार्य किया है, वो काबिल युवाओं को उनकी योग्यता व मैरिट के आधार पर नौकरी देने का कार्य किया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने गांव नाढोड़ी की गोशाला में बने शेड का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैरिट के आधार पर नौकरियां देने पारदर्शी नीति से युवा वर्ग में सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। युवा वर्ग नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बढ़चढ़कर तैयारी करते हैं और प्रदेश में शिक्षा के प्रति एक अलग ही माहौल बना है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रलाल सोनी, चेयरमैन सरदारी लाल, आत्माराम, वेद जांगड़ा, मक्खन लाल बिश्नोई, कृष्ण नैन, बलविंदर सैनी, रामचंद्र, पूर्व सरपंच चंद्रलाल, रामकिशन, महाबीर, राम सिंह गोदारा, लीलू शर्मा, फकीर चंद गोदारा, डॉ. मांगे राम, कृष्ण, रोहताश व रविंद्र डेलू उपस्थित थे।

गांव नाढोड़ी की गोशाला में बने शेड का उद्धघाटन करते सुभाष बराला।

खबरें और भी हैं...