टोहाना | डीएवी पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी भाषा में कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनमोहक अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक सुदेश सैनी, आशा, कविता देवी व विजेंद्र के निर्णय अनुसार कक्षावार लावण्या, हुनर, प्रणव, दिलखुश, धारवी, आशीष, प्राची व चाहत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. माला उपाध्याय ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा से डरें नहीं बल्कि यदि अपनी मातृ भाषा की तरह ध्यान से पढ़ेंगे तो यह भी आसान लगने लगेगी।