श्रद्धासुमन अर्पित करते मनोज बबली और अन्य।
टोहाना | कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। देवेंद्र सिंह बबली ने दिल्ली के राजपथ स्थित वीर भूमि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के श्रद्धांजली दी। वहीं देवेंद्र बबली के कार्यालय में युवा कांग्रेेसी नेता मनोज बबली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नेतराम डाबला, डॉ. अमरीक, चांदीराम, सतबीर वैद्य, सुमित कादयान, परमजीत गिल, सोनू जांगड़ा, डॉ. आशीष भाटिया, सतीश सैनी, सतीश चौहान, जितेंद्र सिंह, विनोद पिरथला, जस्सी लोट, मनसा राम, विक्की सहरावत, निल्लू बराला आदि मौजूद थे। वहीं पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने श्रद्धांजली देते हुए कहा कि यदि आज के दौर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी होते तो देश का नक्शा ही कुछ और होता। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान तरसेम बांसल, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन सुरजीत डांगरा, पूर्व नप चेयरमैन रामप्रकाश मेहता, बलजीत बेनीवाल, एडवोकेट दलवीर सिंह, पार्षद रमेश मुवाल व राजीव गोयल, राजू ठकराल अादि मौजूद थे।