पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘भाषण देना कला, इससे आत्मविश्वास बढ़ता है’

‘भाषण देना कला, इससे आत्मविश्वास बढ़ता है’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | भाषण देना अनूठी कला है तथा इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। यह बात ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन गौरव भुटानी ने हिंदी व अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवेश में इस कला का विकास संभव है तथा अच्छा वक्ता हर जगह सम्मान पाता है।

कक्षा तीसरी से पांचवीं में ब्रह्मपुत्रा सदन ने आत्म विश्वास का जीवन में महत्व, गंगा सदन ने जीवन में खेलकूद का महत्व, रावी सदन ने स्वच्छ भारत अभियान व यमुना सदन ने स्वास्थ्य महा वरदान पर भाषण दिए। कक्षा छठी से दसवीं में ब्रह्मपुत्रा सदन ने शिक्षा व नैतिक मूल्य, गंगा सदन ने करत करत अभ्यास, रावी सदन ने नागरिक के कर्तव्य व अधिकार तथा यमुना सदन ने सौर उर्जा, उर्जा संकट का एक विकल्प विषय पर भाषण दिए। कक्षा तीसरी से पांचवीं में अंग्रेजी विषय भाषण में हिमानी, पलक व गौत्तम तथा हिंदी में अंकिता, अंजली व वंशिका और कक्षा छठी से दसवीं में अंग्रेजी में सोनम, स्नेहा व तनीषा तथा हिंदी में तनीषा, आस्था गोयल व नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

खबरें और भी हैं...