शहर में फैले कचरे को साफ करने के लिए नगर परिषद अब आउट सोर्सिंग कर्मियों के साथ जुट गई है। नप प्रधान कुलदीप सिंह के नेतृत्व व ईओ प्रदीप हुड्डा की देखरेख में अब रात को स्वच्छता अभियान शुरू किया है। सबसे पहले मिर्ची होटल के सामने के डंपर व बाहर फैले कचरे को साफ किया। उसके बाद रतिया रोड पर मां बनभौरी मंदिर वाली गली के सामने के डंपर को खाली किया। इसी तरह प्रीत अस्पताल के पास व अग्रसेन चौक पर फैले कचरे को साफ किया।
25 आउट सोर्सिंग कर्मी लगे हैं
प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान में करीब 25 आउट सोर्सिस कर्मी उनके समझाने पर मान गए। उन्होंने कहा कि अब इनके सहयोग से शहर में स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। उनके साथ नप उपप्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र मेहता, वेद जांगड़ा, सन्नी सचदेवा, पार्षद मीठू सैनी, जगमेल कटारिया, राम निवास आदि थे।
टोहाना। रतिया रोड पर शहर में सफाई करते आउट सोर्सिंग के तहत लगे कर्मचारी।