कुलां | बाबा बमणशाह पीर प्रबंधक कमेटी कुलां की ओर से टोहाना रोड स्थित पीर की मजार पर वार्षिक उर्स का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पीर की मजार पर मत्था टेक कर मन्नतें मांगी। भंडारा भी लगाया गया। कमेटी सदस्य मोनू नागरा, छिंदाराम, अवतार सिंह, चिमनलाल, कुलदीप सिंह, गोपाल राम, देसराज मौजूद थे।