पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्यादा से ज्यादा लोग कर सकेंगे अंबेडकर भवन का उपयोग, मिलेंगी कई सुविधाएं

ज्यादा से ज्यादा लोग कर सकेंगे अंबेडकर भवन का उपयोग, मिलेंगी कई सुविधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक|भारत र| बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेड़कर जयंती के अवसर पर शनिवार को 67 लाख रुपए की लागत से बनने वाले डॉ. भीमराव अंबेड़कर भवन का शिलान्यास किया गया। आईडीएसएमटी कॉलोनी में चिन्हित भूखंड़ पर सांसद सुखबीर सिंह जी जौनपुरिया, सभापति लक्ष्मी जैन, उपसभापति अजय सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश माहुर ने विधि विधान व पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर पट्टिका का अनावरण किया तथा भवन की आधारशिला रखी। विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि प्रदेश की सरकार बाबा साहब भीमराव अंबेड़कर की अनुयायी के रूप में काम कर गरीब ओर पिछड़े तबकों का उत्थान कर रही है। भवन का क्षेत्रफल 750 वर्ग मीटर होगा। सीमा चौधरी, बैणीप्रसाद जैन, दिनेश गोयल, नरेश बंसल, महावीर शर्मा, हेमन्त लांबा, विकार खान, मुकेश सैनी, नाजमा परवीन, कवि प्रदीप पंवार, ओम अजमेरा, चाैथमल सैनी, गंगाधर यादव, मनोनीत पार्षद रमेश गढवाल, राजेश शर्मा, पार्षद विकास लोदी, शकील मियां, सुरेश शर्मा, रामवतार गुर्जर, मनोज पारोचिया, गिरधारी नकवाल सहित कई लोग।

खबरें और भी हैं...