पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नानेर में 5 बाड़ों में आग से चारा जलकर राख

नानेर में 5 बाड़ों में आग से चारा जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलू्|नानेर में तालाब के पीछे स्थित पांच जनों के बाड़े में दोपहर 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। राधेश्याम, राजाराम, मोहन, शिवराज, गिर्राज सैनी के बाडे में यह आग लगी है। आग की लपटे देखते देखते एक बीघा क्षेत्र में फैल गई, जिससे बाड़ों में रखी 3-4 ट्रॉली लकड़िया चारा सब जलकर राख हो गए। आग की लपटे उठती देखकर आसपास के लोग दौड़ कर आए और टैंकर मंगवाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में टोंक से दमकल आई। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बाडा में रखा सब जलकर राख हो गया। आग बुझाने में कुलदीप चौधरी, काशीराम चौधरी, हरिओम सैनी, सुरेश सैनी, किशन सैनी, अमरचंद, राजेश, महावीर आदि ने मदद की। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास मकान, खेत में फसल होती तो आगजनि से बडा हादसा हो सकता था। आगजनि के दौरान पीडि़त परिवार की महिलाए ईंधन जलता हुआ देख विलाप करती हुई नजर आई। उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल से जंगलों में जाकर ईंधन इकठ््ठा किया था, सब जल गया।

खबरें और भी हैं...