इनाम पाकर विजेताओं के चेहरे खुशी से चमके
दैनिक भास्कर की जीतो 15 करोड़ योजना के विजेताओं को भास्कर के टोंक ब्यूरो कार्यालय में इनाम वितरित किए गए। इनाम पाकर विजेताओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। इसमें विजेताओं को लंच बॉक्स, फ्लास्क, कैसरोल, हैयर नेरोशमेंट किट, डिनर सैट आदि का वितरण किया गया। डिनर सेट विजेता मोहम्मद जफर खान ने कहा कि दैनिक भास्कर हमें हमेशा खबरों में अपडेट रखता है। साथ ही नॉलेज भी बढाता है। लोगों ने भास्कर द्वारा मंडे पॉजिटिव से शुरू की गई सकारात्मक पत्रकारिता को समाज के लिए नई क्रांति बताया। सामाजिक सरोकारों में हमेशा आगे रहा है। भास्कर के समय-समय पर पाठकों के लिए कुछ ना कुछ स्कीम व इनामी योजना लाई जाती रही है। हैयर नेरोशमेंट किट विजेता अशोक सक्सैना, रामसहाय राव ने कहा कि भास्कर की अहा जिंदगी, मधुरिमा, यूगल व रसरंग में आ रही पाठ्य सामग्री का कोई जवाब नहीं है। दैनिक भास्कर में देश-दुनिया के तमाम समाचारों सहित कई ज्ञानवर्धक बातों की जानकारी हमें मिलती है। फूड कंटेनर विजेता अमृतलाल ने कहा कि भास्कर की खबरें विश्वसनीय व सच्चाई की कसौटी पर खरी होने के कारण पाठकों का रुझान अपनी ओर खींचती है। निष्पक्ष रूप से विश्वसनीय खबरें देकर भास्कर ने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई जो प्रशंसनीय है। इस मौके पर दैनिक भास्कर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव कुलदीप शर्मा, रिपोर्टर महावीर बैरवा, कमलेश महावर, रविंद्र जौहरी, ऑफिस ब्यॉय ईश्वरलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।
टोंक. दैनिक भास्कर की जीतो 15 करोड़ के लक्की ड्रॉ के विजेताओं को इनाम देते हुए।