मालपुरा में विवाद के चलते अब अंबेडकर भवन दूसरी जगह बनेगा
मालपुरा| पालिका द्वारा पचास लाख की लागत से निर्मित होने वाले अंबेडकर भवन की जगह को लेकर अभी तक संसय बना हुआ है। लेकिन यह तय है कि इंद्राकालोनी विस्तार योजना में जहां बीते दिनों अंबेडकर भवन का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया था वहां भवन नहीं बनेगा। इसके पीछे वहां पार्क के लिए भूमि आरक्षित होना बताया जा रहा है तथा मोहल्ले वासियों ने भी पार्क की जमीन पर भवन बनाने का विरोध किया था। विरोध के बावजूद हांलाकि सरकार की महत्वर्पूणयोजना बता कर शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया जहां पत्थर की पूजा कर शिलान्यास की ओपचारिकता पूरी की गई। इस समारोह में विधायक सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। क्या कहते है पालिका ईओ- पालिका ईओ मनोज कुमार मीणा ने कहा है कि अंबेडकर भवन की जगह बदल दी गई है अब यह भवन अस्पताल के पास घाटी रोड पर बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेरे स्तर पर अंबेडकर भवन के लिए जगह का निर्धारण कर लिया गया है शेष कार्य पालिकाध्यक्ष की सहमति पर निर्भर है। उन्होंने बताया जहां शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया था वहां अंबेडकर भवन नहीं बनाया जाएगा क्यों वहां पार्क की जमीन है ओर आस पास के लोगों का विरोध है।