गौ मंत्र महायज्ञ में दी आहुतियां
टोंक | श्री गांधी गोशाला में 31 मार्च से 15 अप्रैल तक चले गोमंत्र महायज्ञ रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसका संत रामनिवास महाराज व कोमलराम महाराज ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक रामकिशन काल्या ने महायज्ञ में आहुतियां दी। जिसके बाद संतों के प्रवचन हुए। गोभक्त बहादुरसिंह गुर्जर ने पंचगव्य बनवा सभी भक्तों में वितरित कर पंचगव्य का महत्व बताया। राजूलाल खंडेलवाल, सत्यनारायण सोनी, सुनील खंडेलवाल, भंवरलाल गुर्जर, राजेन्द्र पराणा, विमल जैन आदि मौजूद रहे।