साधारण सभा की बैठक में कार्यकारिणी काे दिलाई शपथ
टोंक| अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज पंचायत की साधारण सभा की बैठक अम्बिका काॅलोनी स्थित खलिहानों की बगीची में सम्पन्न हुई।
महामंत्री चौथमल शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, जगदीश शर्मा बनेडिया, कमल शर्मा, रामेश्वर शर्मा, महामंत्री चौथमल शर्मा व मिडिया प्रभारी श्याम शर्मा सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। जिसमं रामपाल शर्मा ने समाज के लोगों को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज के सभी कार्या में हिस्सा लेना चाहिए तथा नवनियुक्ति कार्यकारिणी को समाज हित में ज्यादा से ज्यादा काम करके समाज को आगे ले जाने का कार्य करने को कहा। नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अपने संबोधन में सभी समाज बन्धुओं को नवाचार करने का लिए बताया।