साप्ताहिक विमर्श में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा
टोंक| अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन हाल में जन सरोकार मंच द्वारा साप्ताहिक विमर्श कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य वक्ता प्रो. राजेंद्र गर्ग रहे। उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर निष्पक्षता के साथ विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आदिम अवस्था से अब तक मनुष्य तरह-तरह के समूहों, समुदायों, संस्थाओं से बंधा रहा है। इन्हीं से जुड़ कर वह स्वयं को परिभाषित और चिन्हित भी करता रहा हैं। संप्रदाय होना बुरा नहीं हैं, संप्रदायवाद बुरा है। कार्यक्रम में अजीत सिंहल, एसएन नामा, हरिराम चौधरी, डा. शीरानी साहब, उमेश साहू, शैलेन्द्र, जगदीश बेनाम, सआदत हसन, मसूद अहमद, अरशद अब्दुल हमीद, अच्युत ठाकुर, अशोक सक्सेना, सैयद साबिर हसन रईस, देवेन्द्र जोशी, विभा गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।