पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहार में एडीजे बने टोंक के नवीन चौधरी का स्वागत

बिहार में एडीजे बने टोंक के नवीन चौधरी का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी| बिहार के पटना शहर में एडीजे बने टोंक के नवीन चौधरी का रविवार शाम दूनी पहुंचने पर साहू समाज ने साफा बंधवाकर भव्य सम्मान किया गया। साहू समाज के अलावा कई वरिष्ठ लोग मौजूद थे। टोंक बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंतीलाल चौधरी ने बताया कि इसी साल पुरानी टोंक निवासी नवीन चौधरी का बिहार के पटना में एडीजे के पद पर चयन हुआ है। नवनियुक्त एडीजे नवीन चौधरी का महर्षि कश्यप महाविद्यालय में साहू समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां नवनियुक्त एडीजे को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीजे के पिता प्रहलाद पंचोली,मां गीता देवी,एडीजे की प|ी पिंकी देवी का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर बसंतीलाल चौधरी, बाबूलाल शास्त्री,साहू समाज के अध्यक्ष विनोद साहू,रामपाल चौधरी, रामदेव साहू, राधेश्याम सैन, लेक्चरर सत्यनारायण तिवाड़ी, महाविद्यालय निदेशक नरेंद्र मेहरा, एडवोकेट पंकज साहू, समीर सोनी, गणेश झंवर, महावीर व्यास, रामकरण पारीक, प्रकाश मेहरा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...