पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारा 40 के पार, गर्मी में लोग बेहाल

पारा 40 के पार, गर्मी में लोग बेहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | जिले में तापमान 40 के पार पहुंच गया है, जिसके कारण दोपहर में कई जगहों पर सन्नाटे जैसी स्थितियां होने लगी है। वहीं दोपहर में कूलर पंखे भी फैल होने लगे हैं। आखातीज के सावे होने के कारण गर्मी में भी बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। लेकिन लोग पसीने में तरबतर नजर आए। जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण जहां जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं शीतल पेय की बिक्री में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। हाइवे सहित कई जगहों पर लू के थपेड़ों का भी अहसास होने लगा है। गर्मी में तेजी शुरू होने के साथ ही मौसम की मार से बचने के लिए लोगों द्वारा उपाय भी किए जाने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...