पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, पीछे से बस भिड़ी 7 जख्मी

ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, पीछे से बस भिड़ी 7 जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलू. नेशनल हाईवे पर मोटूका गांव के पास ट्रक से हुई भिड़ंत से क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस।

पीपलू|बरोनी थाना इलाके मेें मोटूका के पास रविवार सुबह राजस्थान रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकराने से बस चालक सहित सात जने घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढे दस बजे रोडवेज बस राहौली से टोंक जा रही थी। इस दौरान मोटूका के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रैक लगा दिए। इससे उसके पीछे आ रही रोडवेज बस का आगे का हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। इससे राहाेली निवासी बस चालक कमलेश पुत्र नाथूलाल मीणा के दोनो पैर टूट गए व अन्नपूर्णा डूंगरी टोंक निवासी परिचालक रमेश पुत्र गोपाल स्वामी के सिर व पैरो में चोंटें आई है। वहीं बस में सवार गिरधारीपुरा के राकेश शर्मा, पिस्ता देवी, पिंकी बैरवा, कुमारी हिना व रामनिवास बैरवा भी घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद बरोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सआदत अस्पताल टोंक में करवाया है।

टोंक|हादसे की सूचना मिलने पर विधायक अजीत सिंह मेहता सआदत अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछकर डॉक्टरोंं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मनीष तोषनीवाल, प्रभुबाडोलिया, माधव बालानी आदि मौजूद थे। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन,भाजपा नेता बेनीप्रसाद जैन आदि भी सआदत अस्पताल पहंुचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी।

खबरें और भी हैं...