पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंबोर रोड के होटल में ग्राहको से मारपीट, दो जख्मी

बंबोर रोड के होटल में ग्राहको से मारपीट, दो जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर थाना क्षेत्र के बंबोर रोड स्थित होटल पर खाना खाने गए युवकों की होटल प्रबंधन व वहां काम करने वालों से झगडा हो गया। इसमें खाना खाने गए दो युवक घायल हो गए। उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर होटल प्रबंधन में वहां स्थित टपरी जलाने का एवं उत्पात मचाने का आरोप युवकों पर लगाया है।

सदर पुलिस के अनुसार छावनी निवासी रामजीलाल कीर, बालमुकंद,प्रभात, दिनेश शनिवार रात करीब 8.30 बजे बंमोर रोड स्थित एक होटल पर खाना खाने गए थे। इस दौरान उनकी किसी मामलों को लेकर हाेटल वालों से कहासुनी हो गई। इस पर होटल वालों ने युवकों के साथ मारपीट की। इससे रामजीलाल व प्रभात घायल हो गए। बाद में उन्हें साथियों ने सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। उधर सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान होटल वालों भी इन युवकों पर होटल परिसर में लगी टपरी को जलाने एवं उत्पात मचाने का आरोप लगाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...