पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ व उन्नाव की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली, आरोपितों को फांसी की सजा भी कम

कठुआ व उन्नाव की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली, आरोपितों को फांसी की सजा भी कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू कश्मीर के कठुआ और उन्नाव में हुए गैंगरेप को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से टोंक में भी लगातार राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस, उसके अग्रिम संगठन सहित विभिन्न संगठन केंडल मार्च, प्रदर्शन व ज्ञापनों के जरिए दुष्कर्मियों को फंसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। दलित मुस्लिम अधिकार और टोंक पीस एंड यूथ वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले देर रात गांधी पार्क में जुटे सैकड़ों युवाओं ने गांधी पार्क से लेकर घंटाघर तक केंडल मार्च निकाल विरोध जताया। गैंगरेप पीड़िताओं के लिए दो मिनट का मौन रखा।

दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की। किसान महा पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि उन्नाव ओर कठुआ के मामले इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार कर देने वाले मामले हैं। दोनों मामलों में आरोपियों को फांसी की सजा भी कम है। केंडल मार्च के दौरान पूर्व सरपंच दशरथ गुर्जर, मुस्लिम महासभा के जिला अध्यक्ष आसिम पठान, युवा समाज सेवी जोहेब खान, सैय्यद बिलाल अहमद, कामरान खान पहलवान, इरफान मंसूरी, साहिब जादा कादिर खान, उमेद बसरी, सर्वेश मेहरा, देवेंद्र भारती, आसिफ खान, नरेंद्र प्रताप, नईम नददाफी, मुहम्मद अजमल, मनीष मेहरा, अकरम खान, जयंतीलाल नुवाल, रईस अंसारी, एडवोकेट रईस अहमद सहित विभिन्न संगठनों और समाज से जुड़े युवा भी मौजूद रहे।

पीड़िता को दी श्रद्धांजलि

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से कठुआ गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। प्रदेशाध्यक्ष नीलिमा आमेरा ने कहा कि आज समाज कों संस्कारों की जरूरत है हम महिला आगे बढ़कर यह जिम्मेदारी लें कि हमारी बेटियां सुरक्षित रह सके।

कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष जेबा खान ने कहा कि देश चारों ओर से महिलाओं के लिए असुरक्षा का माहौल बन रहा है जो की घातक है। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आर खान, जिलाध्यक्ष सीताराम विजयवर्गीय, महिला अध्यक्ष रशीदा राहत, सचिव लोकेश सैनी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश महावर, सबा खान के अलावा कई महिलाएं मौजूद रही। एनएसयूआई ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मांग की है कि नाबालिगों के साथ होने वाले दुष्कर्मों के मामलों की जल्द से जल्द जांच करवाई जाए और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

ज्ञापन देने वालों में ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल सैनी, एनएसयूआई जिला महासचिव दौलत शर्मा, अनुराग शर्मा, किरोड़ी लाल मीणा, पंकज यादव, सैयद आतिफ नकवी, सेवादल के आजम यूसुफ, कांग्रेस आईटी सेल संयोजक मुदस्सर मोहम्मद खान, राहुल चंदेल, शाहजेब खान पंकज चावड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैंडल मार्च निकाला

उनियारा |उन्नाव व कठुआ गैंगरेप पर कस्बे के सभी वर्ग के लोगों ने रात को श्रीरघुनाथजी मंदिर के यहां से कैंडल मार्च निकाला। देश में दुष्कर्म की बढ़ती गैंगरेप की घटना के विरोध में श्रीरघुनाथजी मंदिर से कैंडल मार्च शुरू की, जो न्यूमार्केट, अस्पताल के बाहर, ककोड़ गेट, भूमि विकास होते हुए सरदार सर्किल पर पहुंची व वहां पर कैंडल मार्च इसमें दरिंदों को फांसी देने की मांग की। इस अवसर पर शकील अहमद कादरी, वकील अहमद, धनराज सैनी, राधेश्याम मेरोठा, पार्षद वाजिद अहमद, तसलीम अहमद, बाबूलाल सैनी, हसीब अहमद, अनीस अहमद, रणजीत सहित कई वर्ग के लोग शामिल रहे।

टोंक

खबरें और भी हैं...