पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ निकाली प्रभात फेरी

सर्व ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ निकाली प्रभात फेरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक की ओर से भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें समाज के कई लोगों ने भाग लिया। रामकृष्ण मन्दिर में सुबह एडीएम लोकेश कुमार गौत्तम एवं महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने भगवान परशुराम की झांकी की आरती उतारी। प्रभात फेरी में समाज के लोग भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। काफला बाजार, पांच बत्ती सुभाष सर्किल, घंटाघर होते हुए प्रभात फेरी पटेल सर्किल पहुुंंची। यहां भगवान परशुराम की आरती कर प्रभात फेरी का समापन किया गया। इस मौके पर संयोजक बाबूलाल शर्मा व महासभा के महामंत्री उपेंद्र नारायण शर्मा, प्रधान संरक्षक शंभूदयाल शर्मा, हनुमान प्रसाद बोहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.. प्रेमशंकर शर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, महेश जोशी, उमाशंकर उपाध्याय, चंद्रप्रकाश शर्मा, गुर्जर गौड़ समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु पारीक, सौभागमल शर्मा, प्रकाश पाठक, राजाराम शास्त्री, कैलाश शर्मा, राजाराम शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, प्रहलाद नीमावत, एडवोकेट जुगनू शर्मा, युवा विवेक शर्मा, आशीष शर्मा, जगदीश शर्मा बेनाम, ओमप्रकाश भार्गव, विष्णु दत्त शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, सुभाष मिश्रा, विष्णु तिवाड़ी, करुणा निधि पारीक, हिमांशू शर्मा, झालूूराम शर्मा, भागीरथ शर्मा, दुर्गाशंकर शर्मा, चंद्रशेखर पारीक, सत्यनारायण पारीक, भानू प्रकाश शर्मा सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

उनियारा |कस्बे में सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की बैठक विश्वकर्मा मंदिर में हुई। इसमें गणेश नारायण जोशी ने बताया कि ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती पर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गढ़ रोड़ स्थित चारभुजा नाथ मंदिर से रवाना होगी। बैठक में भगवान परशुराम की जयंती पर राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संसारचंद पारीक, नमोनारायण गौत्तम, रामप्रसाद पालीवाल, दिनेश नारायण जोशी, राहुल, अभिषेक, योगेश, राधेश्याम दाधीच, मोनू पालीवाल, पंकज शर्मा, अंकित शर्मा, कुशाल, इंद्र कुमार शर्मा, रवि पारीक सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

टोंक. परशुराम जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकालते ब्राह्मण समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...