पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर वाहन रैली निकाली, जगह जगह स्वागत

अंबेडकर जयंती पर वाहन रैली निकाली, जगह-जगह स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक.अंबेडकर जयंती पर निकाली गई वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते डॉ. अंबेडकर महाविद्यालय के निदेशक सुनील बंसल व अन्य।

कार्यालय संवाददाता |टोंक

अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिलेभर में दलित व अन्य संगठनों की ओर से वाहन रैली भी निकाली गई। रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। डॉ. अंबेडकर महाविद्यालय परिवार की ओर से बड़ा कुआं तख्ते पर रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय निदेशक सुनील बंसल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैबा खान, नईमुद्दीन, अम्तियाद खान, नवीन त्रिपाठी, डॉ. आरके शर्मा, जुनैद खान, सुरेन्द्र महावर, मोहम्मद हारून, देवेन्द्र सैन, लोकेश महावर, बन्ना लाल जाट, सियाराम जाट, मोहम्मद कादिल, अंकित बंसल, अनिल खारेला आदि मौजूद थे। पांच बत्ती के समीप राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सऊद सईदी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवजीराम मीणा, पूर्व उपसभापति सलीमुद्दीन खान, सेवादल जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालिक खान, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेमचंद साहू, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भागचंद चौपड़ा, कांग्रेस आईटी सेल जिला सहसंयोजक मुदस्सर मोहम्मद खान, ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष राहुल सैनी, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहन मीणा, इंटक पूर्व जिलाध्यक्ष रशीद खान, पूर्व पार्षद हरीश राजोरा, किरोड़ी लाल मीणा, प्रदीप चावला, आजम युसुफ जई, राहुल, रोनित जैन आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...