पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मियों में हॉबी से करिअर को संवारने की कोशिश करें

गर्मियों में हॉबी से करिअर को संवारने की कोशिश करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक.चौधरी चरणसिंह पब्लिक स्कूल के पदाधिकारियों के साथ एपीआरआई में जानकारी लेते न्यायधीश पीएस तोमर।

भास्कर न्यूज|टोंक

हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी स्थित चौधरी चरण सिंह पब्लिक स्कूल में रविवार को छात्र-छात्राओं के लिए कॅरियर के प्रति उद्देश्य, लक्ष्य निर्धारण के लिए उद्बोधन का आयोजन किया गया। इसमें न्यायधीश पीएस तोमर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। न्यायधीश तोमर ने बच्चों को समग्र निष्ठा से कर्तव्य पथ पर अग्रसर होकर राष्ट्र को अपना अमूल्य योगदान देकर अपने भविष्य को संवारने के प्रति प्रेरित किया। ग्रीष्मावकाश के दौरान अपनी हॉबी को उद्देश्य के साथ मन, मस्तिष्क में प्रमुखता से अग्रसर रखें। जीवन में की गई कड़ी मेहनत ही सफलता की गारंटी है। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक पूरण सिंह यादव, समिति पदाधिकारी हरिराम जाट, लेखराज महावर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के बाद न्यायधीश तोमर संस्था के पदाधिकारियों के साथ एपीआरआई व सुनहरी कोठी देखने भी गए।

खबरें और भी हैं...