रणछोड़ मन्दिर की जमीन पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण
रणछोड़ मन्दिर की जमीन पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण
टोंक| सकल पंच कृष्ण गौड़ ब्राह्मण समाज के रणछोडजी महाराज के मन्दिर के पीछे अतिक्रमण कर अवैध निर्माण की शिकायत समाज के लोगों ने एडीएम लोकेश कुमार गौत्तम को ज्ञापन दिया।
मंदिर समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महेश भारद्वाज, रमेशचंद शर्मा, अशोक भारद्वाज, अरविंद शर्मा, विकास भारद्वाज, मोहनलाल पाराशर, चंद्रमोहन शर्मा आदि ने दिए ज्ञापन में बताया कि मन्दिर के पीछे खाली पडे जमीन पर हनुमान टेलर ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। जिसपर वह गढ्ढा खोद कर निर्माण करवाना चाहता है और रास्ता निकाल लिया है। जिसके संबंध में पीपलू तहसीलदार को अवगत कराने के साथ ही पीपलू थाना में शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद भी अतिक्रमी निर्माण करने पर उतारू है। जबकि उक्त जमीन मंदिर की है अौर उसके दस्तावेज भी मंदिर समिति के पास उपलब्ध हैं। उक्त निर्माण कार्य को शीघ्र रुकवाया जाए ताकि मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण न हो।