पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्ट्री गेट पर काउकैचर में फंसा युवक का पांव, सरिया काटकर निकाला

कलेक्ट्री गेट पर काउकैचर में फंसा युवक का पांव, सरिया काटकर निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक. कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर लगे काउकैचर में फंसा कराहता रामकल्याण। काफी मशक्कत के बावजूद पैर नहीं निकलने पर काउकैचर पर लगे सरिया काटकर पैर को मुक्त करवाया गया।

40 मिनट तक पांव लेकर बैठा रहा, फिर कटर से सरिया काटना पड़ा

भास्कर न्यूज | टोंक कलेक्टर ऑफिस के गेट पर मंगलवार सुबह पीपलू के रामकल्याण माली पांव का काउकैचर में फंस गया। काफी देर तक कोशिश की, लेकिन पांव बाहर नहीं निकला। वह दर्द से कराहता रहा। 40 मिनट तक वह पांव लेकर वहीं बैठा रहा। आखिर कटर लाकर सरिया काटा गया, तब उसका पांव बाहर निकला। यह शख्स अपनी गुहार लेकर कलेक्टर ऑफिस आया था। इस दरम्यां लोगों की भीड़ लग गई।

अक्सर फंसते हैं यहां लोग

कलेक्ट्री के मुख्य द्वार पर काउकैचर में अक्सर लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। पांव फंसने पर लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। रोज आने वाले लोग भी यहां बहुत ही सवाधानी पूर्वक प्रवेश करते हैं।

मुख्य गेट के नीचे नाला बना है, जिसमें बारिश का पानी बहता है। इसी वजह से यहां काउकैचर लगा रखा है।

वेेल्डिंग से गेप कम करवाया है

कलेक्टर सुबेसिंह यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को बुलाकर काउकेचर में और सरिये बैल्डिंग करवाने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने बैल्डिंग वाले को बुलाकर काउकेचर में और सरिये बैल्डिंग करवाकर उसका गेप कम कर दिया है।

कलेक्टर ऑफिस के अधिकारियों व कर्मचािरयों को मालूम होने के बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...