पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर आज से फिर से बजेंगी शहनाइयां

अक्षय तृतीया पर आज से फिर से बजेंगी शहनाइयां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| शुभ मांगलिक कार्यो विवाह आदि बुधवार से अक्षय तृतीया पर फिर से शुरू होंगे। विवाह आदि समारोह में शहनाइयां बजना शुरू होगी। बुधवार को सुबह सूर्य उदय होने से सम्पूर्ण दिन व रात सवार्थ सिद्धि योग रहेगा। जिसमें किए गए नए कार्यो का शुभारंभ करना लाभप्रद रहेगा। मनु ज्योतिष व वास्तु शोध संस्थान के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह 7.17 बजे वक्री होंगे। इसलिए जिनके जन्म कालीन गुरू शनि वक्री होंगे उनके रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रथम ज्येष्ठ शुक्ला एकम 16 मई 18 से द्वितीय ज्येष्ठ कृष्णा अमावस 13 जून तक अधिक मास (पुरूषोत्तम) होने से शुभ कार्य बंद रहेगें। अबूझ मुहूर्त जानकी नवमी 24 अप्रेल, पीपल पूर्णिमा 30 अप्रेल, गंगा दशमी 24 मई, निर्जला एकादशी 23 जून, भड़ल्या नवमी 21 जुलाई को विवाह आदि मांगलिक कार्य बिना मुहूर्त के सम्पन्न कराने में दोष नहीं होगा। शुभ विवाह मुहूर्त 18, 19, 20, 29 अप्रैल, 5, 11, 12 मई, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 29 जून व 6, 7, 10, 11 जुलाई में सूर्य बृहस्पति के साथ चन्द्र बल व तारा बल देखना आवश्यक होगा।

खबरें और भी हैं...