राजीव स्कूल की ओर से दंगल दिमाग की परीक्षा 22 अप्रैल को पचेवर में
पचेवर |राजीव सीनीयर सैकडंरी स्कूल खेजडावास जोबनेर जिला जयपुर द्वारा संचालित एचसीएल फाउंडेशन का निशुल्क राज्य स्तरीय टेलेंट सर्च परीक्षा दंगल दिमाग का फेज दो के बाद फेज तीन 22 अप्रैल को पचेवर की नोबल एकेडमी मे सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। राजीव स्कूल खेजडावास के संस्था निदेशक ताराचंद कुमावत, कार्यक्रम समन्वयक मोहन सिंह व परीक्षा प्रभारी जगदीश घासल ने बताया कि विद्यालय द्वारा आयोजित इस टेलेंट सर्च परीक्षा का उदेश्य यह है कि गांवो मे छुपी प्रतिभाआें को आगे लाना। ताकि विद्यार्थियो को अपने ज्ञान के लेवल के बारे में जानकारी मिल सके ताकि आगे आने वाली कम्पटीशन परीक्षाओं में वे महारत हासिल कर सके। नोबल स्कूल में आयोजित होने वाली निशुल्क टेलेंट परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नोबल स्कूल परिसर मे शुरू हो चुके है। परिक्षा में भाग लेने वाले छात्र को रजिस्ट्रेशन करवाते समय इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा का प्रवेश पत्र व दो फोटो साथ लाना होगा। टोंक जिले मे फेज चार भी आयोजित होगा। दंगल दिमाग का टेलेंट सर्च परीक्षा मे फेज तीन व फेज चार मे टॉपर रहे एक विद्यार्थी को प्रथम पुरस्कार1 लेपटॉप व 21 हजार रुपए की स्कालरशिप, द्वितीय पुरष्कार में दोनों सेंटरों के 5 विद्यार्थियो को 5 टेबलेट व 11 हजार रुपए प्रत्येक विद्यार्थी को स्कालरशिप तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले दोनो सेंटरो के 11 विद्यार्थियों को कलाई घड़ी व प्रत्येक विद्यार्थी को 3 हजार रुपए की स्कालरशिप दी जाएगी। इसी के साथ दोनो फेजो के सभी प्रतिभागियों को एचसीएल फाउडेंशन की टी-शर्ट परीक्षा के बाद परीक्षा केन्द्रों पर ही वितरित कर दी जाएगी। परीक्षा प्रभारी घासल ने बताया कि टेलेंट सर्च परीक्षा के प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियो को पुरुस्कार 25 अप्रेल बाद किसी भी तिथि को सूचित कर राजीव स्कूल खेजडावास जोबनेर जयपुर परिसर मे आयोजित एक कार्यक्रम मे सम्मान करते हुये प्रदान की जायेगी। परीक्षा सेंटरो पर परीक्षा के बाद 9 घंटे की मोटिवेशनल सेमिनार होगी। इससे पूर्व मंगलवार को संस्था परिसर मे निदेशक ताराचंद कुमावत की अध्यक्षता मे नोबल एकेउमी परिसर मे अावडा के राजकीय शिक्षाविद जगदीश सिंह, रामप्रसाद रॉव, अमरीश गौतम,नोबल स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश व्यास,मेलनर्स प्रथम श्रैणी गोपाल बुनकर, शिक्षाविद् हुसेन मौहम्मद सहित रामकिशन चौधरी, राकेश जैन, अंकित जैन आदि के सानिध्य मे दंगल दिमाग का टेलेंट सर्च परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया गया।