महिला कांग्रेस ने काला दिवस मनाया, निकाला मौन जुलूस
टोंक. डाक बंगले से मौन जुलूस के रूप में रवाना होते व कलेक्ट्रेट परिसर में काला दिवस मनाती कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जैबा खान, अन्य पदाधिकारी एवं महिलाएं।
टोंक| देश में उन्नाव, कठुआ व सूरत मामलें में लोगो, खासतौर पर महिलाओं का आक्रोश थमता दिखाई नही दे रहा है। यही कारण है कि राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के अलावा महिलाए भी मासूमों के साथ हुए अत्याचार के विरोध में खड़ी नजर आ रही है। मंगलवार को इसके विरोध में महिलाओं ने काला दिवस मनाते हुए मौन जुलूस निकाला। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष जैबा खान के साथ कई महिलाओं ने काला दिवस मनाया व डाक बंगले से घण्टाघर तक रैली निकालकर घटनाओं के विरोध में तख्तियां लिए मौन जूलूस निकालकर अारोपियों को जल्द से जल्द सजा सुनाने की मांग की। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से घटनाओ की पुनरावृति रोकने और नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व सभापति रूकमणि देवी, सीमा, रूबिना, कहकशा, हिना, रूही, नीलीमा आदि कई महिलाओं के अलावा सुनिल बंसल, अख्तर सुलेमान, जावेद चिश्ती, यूसूफ इंजिनियर, अताउल्ला खां, मुराद गांधी, अहसान बाबा, इम्तियाज़ खान, आतिफ नकवी, गुलाम मुस्तफा, आदि मौजूद रहे।
जेल रोड के निवासियों की समस्या जानने पहुंची सभापति
टोंक| सभापति लक्ष्मी जैन ने सोमवार को पार्षद सजनी चौधरी के साथ जेल रोड स्थित डाईट रोड पर जाकर वार्डवासियों की समस्या जानी। उन्हाेने इस दौरान मौके पर ही सिवरेज अधिकारी व जेईएन फतेह सिंह को बुलाकर वार्डवासियों की समस्या का समाधान करवाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बैणीप्रसाद जैन, रामसहाय यादव, रामलाल संडीला, देवीसिंह राजावत, माहेश्वरी व वार्ड के कई गणमान्य व्यक्ति व कई महिलाएं भी उपस्थित रहे।