पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोबोटिक सर्जरी मशीन का दिया डेमो, शहर की रोबोटिक वैन का उद्‌घाटन

रोबोटिक सर्जरी मशीन का दिया डेमो, शहर की रोबोटिक वैन का उद्‌घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक|इंडस श्रीराम हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने सआदत अस्पताल परिसर में में रोबोटिक सर्जरी मशीन का डेमो दिया। इस दौरान सभापति लक्ष्मी जैन, लोजपा प्रदेश महासचिव व रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना अध्यक्ष अकबर खान ने विविध रूप से फीता काटकर रोबोटिक वैन का उद्घाटन शुभारंभ किया। सआदत अस्पताल में डेमो के लिए लगाई सर्जरी मशीन की लागत करीब 18 करोड़ रूपए है। प्रदर्शन के लिए टोंक आई तो डॉक्टरों में भी खासी जिज्ञासा रही। खान ने रोबोटिक सर्जरी मशीन का डेमो टोंक शहर में लगाने के लिए इंडस श्री राम हॉस्पिटल का आभार जताया। रोबोटिक बेरियाट्रिक सर्जन डाॅ. सुनील चांडक, लेप्रोस्कोपी एवं जनरल सर्जन डॉ. भागीरथ चौधरी ने सभापति महोदया व अकबर खान को इस रोबोटिक सर्जरी मशीन का परीक्षण करके इसकी टेक्नोलॉजी के बारे में बताया और कहा की 3 डी तकनीक से सर्जरी वाले हिस्से को देख सकते हैं वहीं मरीज से दूर कंसोल पर बैठकर रोबोट से औजारों को मूव करा सकते हैं।

डॉक्टर के हाथ स्थिर न रहने या हिलने जैसी समस्या नहीं रहती, क्योंकि कमांड देने के बाद रोबोट का मूवमेंट बिल्कुल सटीक रहता है। इस आधुनिक तकनीक से रोबोट की सहायता से मरीज पर किसी भी प्रकार की चीर-फाड़ किए बिना केवल बेहद ही सूक्ष्म 3-4 एमएम छिद्र से सर्जरी होती है।

ऐसे छिद्र, जो ऑपरेशन के बाद दिखाई भी नहीं देते। इस दौरान भाजपा महामंत्री बैणीप्रसाद जैन, पार्षद नाजमा परवीन, समाजसेवी जावेद खान, जाकिर सना, जाहिद टोंकी, कयामुद्दीन रंगरेज, अशोक बिश्नोई, मोहम्मद इशाक आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...