पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरा इंजेक्शन से होगी फैमिली प्लानिंग

अंतरा इंजेक्शन से होगी फैमिली प्लानिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक |परिवार नियोजन के लिए महिलाओं को गर्भ निरोधक गोलियां नहीं लेनी पड़ेगी जबकि कॉपर टी से भी छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनसंख्या नियंत्रण व बच्चों में पर्याप्त अंतराल के लिए महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है। अंतरा इंजेक्शन एक बार लगाने से तीन माह तक गर्भ निरोधक करने के साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य व आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा। सीएमएचओ डाॅ. जीएल मीणा ने बताया कि जिले में जनसंख्या नियंत्रण के लिए गर्भ निरोधक गोलियों की बजाए अंतरा इंजेक्शन का उपयोग किया जा रहा है। जबकि इंजेक्शन का असर तीन महीने तक रहेगा, जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि गर्भ निरोधक गोलियां लेने से हिचकने वाली महिलाएं अंतरा इंजेक्शन लगवा सकती हैं। जिसके लिए खंड स्तर तक निर्देश दिए गए हैं। अंतरा इंजेक्शन के इस्तेमाल से मातृ व शिशु मृत्युदर में कमी आएगी।

खबरें और भी हैं...