पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

17 गैस सिलेंडर व नाेजल बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक. दुकान से 6 सिलेंडर व नोजल जब्त।

कार्यालय संवाददाता | टोंक

डीएसओ एल.आर.मीणा ने शुक्रवार को विकास विहार व काफला बाजार में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों से वाहनों व छोटे गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग करते हुए दो जनों को पकड़ा। साथ ही मौके से 17 व्यावसायिक व घरेलू गैस सिलेंडर समेत रिफिलिंग करने का सामान जब्त किया गया।

डीएसओ मीणा ने बताया कि लोगों से शिकायत मिली थी विकास विहार में सुरेंद्र कुमार लंबे समय से एक बाड़े में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों से वाहनों व छोटे गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग करता है। डीएसओ मीणा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही निकली।

टोंक में गैस रीफिलिंग करते दो गिरफ्तार
टोंक. डीएसओं ने दो जगह छापामारी की कार्यवाही करते हुए।

पांच बत्ती के पास काफला बाजार में अवैध धंधा
कार्रवाई करते हुए मौके पर 6 व्यावसायिक व 5 घरेलू गैस सिलेंडर व रिफिलिंग करने का सामान जब्त किया गया। उसके बाद डीएसओ मीणा ने पांच बत्ती के पास काफला बाजार स्थित छोटे खां साइकिल सेंटर से मोहम्मद इशाक उर्फ शकील को अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए पकड़ा। उसके यहां से 6 गैस सिलेंडर व नोजल आदि बरामद किए गए। दाेनों आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद था।

खबरें और भी हैं...