फल मंडी के पास पाइप लाइन फटने से लाखों लीटर व्यर्थ बहा पानी
जिला मुख्यालय पर जलदाय विभाग की लापरवाही से आए-दिन पाइप लाइने टूट कर लाखाें लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है,लेकिन विभाग के कर्मचारी से लेकर अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
गुरुवार रात करीब एक बजे भी फल मंडी के पास स्थित उच्च जलाशय परिसर के भीतर राईजिग लाइन के फटने से लाखों लीटर पानी बेकार बह गया, लेकिन तीन घंटे तक कोई संबंधित कर्मी नहीं आए। बाद में कोतवाली पुलिस ने एईएन राधेश्याम गुप्ता को सूचना दी। बाद में करीब तीन बजे उन्होंने संबंधित लाइन को बंद करवा कर व्यर्थ बह रहे पानी को रुकवाया।
टोंक. जलदाय विभाग की लापरवाही से पेयजल लाइन टूटने से बहता पानी।
उठता पानी का फव्वारा
रात 3 बजे बंद करवाया
प्रत्यदर्शी दिनेश ने बताया कि रात करीब एक बजे फल मंडी के पास स्थित उच्च जलाशय परिसर में से करीब दस फीट ऊंची पानी की तेज बौछारें निकल रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीएचईडी कंट्रोल रुम के अलावा एसई,एक्सईएन,एईएन व जेईएन से फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन किसी ने भी फोन अटेंड नहीं किया। इस बीच उच्च दबाव से निकल रहे पानी से फल मंडी व आसपास के निचले हिस्से जल मग्न हो गए। आखिरकार रात 2.30 बजे कोतवाली थाना पुलिस पीएचईडी के कार्यालय पहुंची और वहां परिसर में बने आवास में रहने वाले एईएन राधेश्याम गुप्ता को पूरे मामले की जानकारी दी। बाद में गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए उच्च जलाशय में की जा रही पानी की आपूर्ती वाली राईजिंग लाइन को करीब रात 3 बजे बंद करवाया गया।