पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैन महाराज की शोभायात्रा में उमड़े भक्त समारोह में समाज की प्रतिभाएं सम्मानित

सैन महाराज की शोभायात्रा में उमड़े भक्त समारोह में समाज की प्रतिभाएं सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सैन महाराज की 718वीं जयन्ती शुक्रवार को सैन समाज द्वारा हषोल्लास के साथ मनाई गई। जिलेभर में कलश व शोभायात्राएं निकालीं तथा सम्मान समारोह सहित कई आयोजन किए गए। सैन समाज टोंक की ओर से विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर बैंडबाजों के नारायणी माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली। इसमें बैंडबाजो की धुन पर महिला, पुरूष व युवा नाचते हुए चल रहे थे। हेमू कॉलोनी चौराहा, बड़ा कुंआ, पांच बत्ती, शुभाष बाजार, घंटाघर, पंचकुइयां दरवाजा आदि क्षेत्रों से निकली। शोभा यात्रा का मुख्य बाजार में जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायाच चतुर्भुज तालाब स्थित सैन महाराज मंदिर नाईयों की बगीची पहुंची। यहां आयोजित सम्मान समारोह में समाज की 33 प्रतिभाओं व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष जगदीश नारायण सिरोया ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज का विकास का सम्भव है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष दानवेंद्री सैन, टोंक विधायक के निजी सहायक सत्यनारायण सैन, नाईं जागृति मंच के जिलाध्यक्ष विष्णु सैन, केश कला बोर्ड के जिलाध्यक्ष सीताराम सैन, डॉ. एलआर सैन ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुरलीधर सैन घनश्याम सैन, लल्लू राम सैन, पवन कुमार सैन, शंकर सैन, राम अवतार सैन सहित समाज के कई महिला-पुरूष मौजूद थे।

अलीगढ़|कस्बे में शुक्रवार को सैन समाज अलीगढ़ गोठ एवं चोरासी के तत्वाधान में सैन जयंती समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कपवनसुत मार्ग, हायर सैकण्ड़री स्कूल, बागर मोहल्ला, हलकारों का मोहल्ला, बालाकिला चोराहा, सदर बाजार, मुख्य बाजार होती हुई कलश यात्रा नारायणी माता मंदिर पहुंची।

बनेठा|उपतहसील मुख्यालय पर सैन समाज के तत्वावधान मे सैन समाज के आराध्यदेव सेन महाराज की 718वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सैन समाज उत्थान समिति प्रवक्ता संजय कुमार सैन ने बताया कि सैन समाज के लोगों ने सैन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताए गए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

लाम्बाहरिसिंह|कस्बे के पास देवल गांव में सेनजी महाराज जंयति पर गुरूवार को सैन भगवान के फूल बंगले की झंाकी सजाकर भजन संध्या का आयोजन हुआ। जबकि शुक्रवार की सुबह मंगला आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अध्यक्षता बद्रीविशाल सन बड़ला, संरक्षक भैरूलाल सैन ढ़सूक, सचिव रामस्वरूप व कैलाश जूंनिया, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद उनियाराखुर्द, महावीर, कानजी देवल उपाध्यक्ष, सत्यनारायण उनियारा खुर्द, रतन लाल, सत्यनारायण बोराड़ा, गोपाललाल मोरला, नन्दलाल, रामउदेव सत्यनारायण, लक्ष्मण, बागुलाल लाम्बाहरिसिंह भी उपस्थित रहे।

निवाई
राजमहल
अलीगढ़
टोडा में सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली
टोडारायसिंह
टोडारायसिंह। कस्बे में शुक्रवार को सैन जयंती के अवसर पर सैन समाज बंधुओं ने बैंड बाजे के साथ सैन महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कल्याणजी के चौक से रवाना होकर कटला चौराहा, सब्जी मंडी बाजार, मूर्ति बाजार, माणक चौक, ब्रह्म अखाड़ा होते हुए आमसागर स्थित नारायणी माता मंदिर पर पहुंची, जहां पर महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई। शोभायात्रा में मदनलाल सैन पूर्व प्रधानाध्यापक, लालचंद सैन, गुमान सैन, दशरथ सैन, आत्माराम सैन, शंकर सैन, रामदयाल सैन, सुनील सैन, घनश्याम सैन, रामलाल सैन, कमलेश सैन सहित दर्जनों सैन समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

लांबाहरिसिंह
निकाली शोभायात्रा

निवाई/ झिलाय| सैन जयन्ती महोत्सव को लेकर शुक्रवार को बांके बिहारी मंदिर से सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को पूजा अर्चना कर तहसील अध्यक्ष लल्लूलाल झिलाय व पार्षद बनवारीलाल सैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभयात्रा में बैण्ड बाजे व डीजे की धुनों पर महिलाएं नाचती हुई चलती रही थी। सैन जयन्ती की पूर्व संध्या पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड के पठन हुए। शोभायात्रा में नाई जाग्रति मंच के जिला महामंत्री प्रेमप्रकाश नटवाडा, शहर अध्यक्ष पप्पू धारवाल, चौथमल मोरवाल, शंकर सखवाया, रामबाबू बौंली, बिरधीचन्द सखवाया, शिवदयाल झिलाय, रामनारायण डांगरथल, रामरख हिगोटिया, कैलाश धारवाल, शशिभूषण चौहान, पवन बहड, पवन पहाडी, बबलू डांगरथल सहित समाज के अनेक लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...