पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुस्लिम दूल्हे दुल्हनों को बांटे तोहफे, विवाह सम्मेलन कल

मुस्लिम दूल्हे-दुल्हनों को बांटे तोहफे, विवाह सम्मेलन कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिम दूल्हे-दुल्हनों को बांटे तोहफे, विवाह सम्मेलन कल

टोंक|नवाब साहब की नाल स्थित मदरसा बनातुल मुस्लमिन में शुक्रवार को होने वाले सामुहिक विवाह सम्मेलन के दूल्हा दुल्हन को टोंक यूवा मुस्लिम सोसाइटी ने उपहार भेंट किए। सोसाइटी के सचिव सलाउद्दीन खान ने बताया कि तोहफे के रूप में अलमारी, बेड, गद्दे, कुरआन मजीद, जानमाज, कुर्सियां सहित अन्य घरेलू आवश्यकता के समान दिए गए। इस मौके पर सोसाइटी के निजाम खान, ऐडवोकेट रईस, शब्बीर खान, खालिद खान, शहजाद खान, फराज खान, राशेदा राहत, जाकिर हुसैन, सना आमिर खान, शननु खान, शाजिम खान, सलीम खान, सलमान खान, हमीद मियां, शहजाद कायमखानी, शाहिद कायमखानी, इकबाल कायमखानी आदि मौजूद थे। सचिव सलाउद्दीन खान ने बताया कि विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से मदद ली जा रही है। विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी संस्थाओं व समाजसेवियों को पानी, भोजन, मंच संचालन सहित विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं...