पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम हादसे में बाल बाल बचे

एसडीएम हादसे में बाल-बाल बचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंथली |नेशनल हाइवे 12 पर बुधवार को मनोहरथाना एसडीएम की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी दिशा में चली गई। उस समय सामने से कोई वाहन नहीं अाने से एसडीएम बाल-बाल बच गए। कार एसडीएम स्वंय चला रहे थे मनोहर थाना एसडीएम केशव कुमार बुधवार को अपनी कार से जयपुर जा रहे थे। कार वे स्वयं चला रहा थे। संथली मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी दिशा में हाइवे किनारे उतर गई। हादसे में एसडीएम किसी प्रकार की चोट नहीं आने से बाल-बाल बच गए। जब कार डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में आई उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आने के कारण एक बड़ा हादसा भी टल गया। टोंक कार्यवाहक एसडीएम पिंकी मीणा व देवली एसडीएम रवि वर्मा को जब उक्त हादसे का पता चला तो उन्होंने दूनी थानाधिकारी बालकिशन शर्मा को फोन पर सूचना देकर मौके पर पहुंचने को कहा। कांस्टेबल सूरज चौधरी, हंसराज के साथ थानाधिकारी बालकिशन ने मौके पर पहुंचकर दूसरे वाहन की व्यवस्था कर एसडीएम केशव कुमार को जयपुर के लिए रवाना किया।

खबरें और भी हैं...