बीपीएल परिवार की 100 महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन
भारत सरकार के निर्देशानुसार मुख्यालय पर 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस के उपलक्ष में ‘एल. पी. जी. पंचायत’ का आयोजन किया जाएगा।
बुन्देल गैस एजेंसी के प्रोपराइटर दिनेश बुन्देल ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलजार बाग में सुबह 11.30 बजे अनुसूचित जाति/ जनजाति बीपीएल परिवार की 100 महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन का वितरण समारोहपूर्वक किया जाएगा। एजेन्सी द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, अध्यक्ष विधायक अजीत सिंह मेहता, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहूर, सभापति लक्ष्मी देवी जैन, प्रधान जगदीश गुर्जर, जिला रसद अधिकारी एल.आर.मीणा व डीएनओ, एचपीसीएल सेल्स ऑफिसर विमल कुमार शर्मा होंगे।