श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा
गांव झिलाय में बुधवार को श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर गोपाल जी के मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई । गोपाल जी के मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा का शुभारंभ कथा वाचक पंडित प्रेम मूर्ति महंत ने श्रीमदभागवत कथा का विधिवत पूजा अर्चना के साथ करवाया कलश यात्रा बापू बाजार , बस स्टैण्ड,मुरली मनोहर जी मंदिर होती हुई कथा स्थल बडी कुआ ढाणी पहुंची जहां मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करवाया गया। कलश यात्रा में श्रीमद्भागवत को यजमान गिर्राज गोगड सिर पर धारण कर चल रहे थे। इस दौरान कलश यात्रा का गांव में जगह-जगह स्वागत हुआ । इस अवसर पर सरपंच भंवर यादव, नारायण यादव, धर्मेंद्र जैन,अर्जुन यादव, बनवारी यादव सहित महिलाएं मौजूद थी ।
दिव्य संत निवास का शिलान्यास
टोंक |श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर में बुधवार को दिव्य संत निवास का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। पंडित दिनेश चंद व्यास ने मंत्रोच्चारण के साथ शिला पूजन कराया। मंदिर न्यास अध्यक्ष भगवन सिंह (बबलू बना), उपाध्यक्ष गोपाल जड़िया, रघुवीर सिंह बना, प्रबंध न्यासी नाथूलाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, मंत्री कैलाश विजय, संयुक्त मंत्री शंकर विजय, निलीमा आमेरा, प्रवक्ता नवदीप शर्मा, श्याम सोनी, भंवर सिंह सोलंकी, गोपाल सिंह, मनोज मिश्रा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राहू खंडेलवाल मौज्ूद थे।
देवली |भगवान गुरु कृपा संस्थान के तत्वाधान में आगामी माह में होने वाले संकटहर्ता गणपति महायज्ञ के लिए प्रथम पूज्य महागणपति को निमंत्रण, भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम बुधवार को बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ ।