पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 16 जोड़े बने हमसफर

सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 16 जोड़े बने हमसफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखातीज अक्षय तृतीया पर आयोजित सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 16 जोडों का विवाह सम्मपन्न हुआ। सोहेला मिर्च मंडी में बुधवार को उपहार वेलफेयर सोसायटी की ओर से सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज के 16 जोड़े का विवाह हुआ। सम्मेलन में एक ओर हिन्दू रीति रिवाज से 11 जोड़े परिण्य सूत्र मंे बंधे वही दूसरी ओर से मुस्लिम समाज के रिवाज के अनुसार 5 जोड़ों का निकाह हुआ। सामूहिक विवाह सम्मेलन में गयारह जोडो का पंडित.पवन सागर के सानिध्य में प्राणिग्रहण सम्पन्न हुआ।, वही मुस्लिम समाज के 5 जोड़ो का निकाह काजी ताहिरुल इस्लाम ने कराया। इस अवसर पर उपहार वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी व समाजसेवी हाजी हनीफ भाई, इकबाल भाई, बीएमएस अध्यक्ष शहजाद भाई, इकबाल हाश्मी, हाजी अ.रऊफ, इबरतउल्ला, अलीम भाई, नाजिद, एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे नजर आएं। समिति की और से वर वधुओं को आवश्यक उपहार सोसायटी की और से दिए गए।

27 जोड़े बंधे बंधन में

निवाई | दशहरा मैदान में कौमी एकता संगठन संस्था राजस्थान जयपुर के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सर्व समाज के 27 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष पप्पू खा, कोषाध्यक्ष शमशाद अली खा एवं रशीद खान ने बताया कि सम्मेलन में मुस्लिम समाज के 6 निकाह तथा हिंदु समाज के 21 वर-वधुओं का विवाह सम्पन्न हुआ। शादी की रस्में हिंदु जोड़ो की पण्डितों ने तथा मुस्लिम जोड़ो की काजियों ने सम्पन्न करवाई।

खबरें और भी हैं...