अक्षय तृतीया पर चारभुजा मंदिर में लगाया छप्पन व्यंजनों का भोग
पीपलू |अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में पीपलू कस्बे के प्रमुख आराध्यदेव श्री चारभुजानाथ मंदिर में कई कार्यक्रम हुए। पंडित बद्रीनारायण शास्त्री, कौमुदी पारीक, दिनेश शर्मा, महावीर त्रिपाठी, राजेन्द्र दाधीच के सान्निध्य में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। पंडितों ने विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया। दाल, ककड़ी सहित कई प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। पंडित बद्रीनारायण शास्त्री ने बताया कि अक्षय तृतीया पर दाल ककड़ी नाना प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने का महत्व है। इस मौके पदम चंद, ओमप्रकाश, सुरेश चंद, कपिल, मुदित जैन आदि मौजूद थे।