पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रद्धा व उमंग के साथ मनाई परशुराम जयंती

श्रद्धा व उमंग के साथ मनाई परशुराम जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान विष्णु के छठे अवतार व ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम की जन्मोत्सव बुधवार को जिलेभर में ब्राह्मण समाज ने श्रद्धा व उमंग के साथ मनाई। ब्राह्मण समाज संगठनों ने विशेष पूजा अर्चना, महाआरती, शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन किए। राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवम समस्त ब्राह्मण समाज टोंक द्वारा गायत्री धाम पर 501 दीपों की महाआरती का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में एडीएम लोकेश गौत्तम ने भी भगवान परशुराम की आरती कर सभी के कल्याण की कामना की। एडीएम लोकेश गौतम ने कहा कि देवत्व और ऋषित्व से युक्त होकर भगवान परशुराम की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, पंडित मधुसूदन शर्मा, हरिकिशन शर्मा, राम कल्याण शर्मा, अनिल शर्मा, सीताराम शर्मा, पंडित राम जस शर्मा, रामफूल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रामसागर पाराशर, भगवान सहाय शर्मा, सुरेश जोशी, बंशीलाल शर्मा, केशव शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा (नटराज), प्रेम शंकर शर्मा, रामलाल शर्मा, अशोक शर्मा डिग्गी, गिर्राज प्रसाद शर्मा, विष्णु शर्मा, विनोद शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजीव उपाध्याय, रमाकांत शर्मा, तथा सुनील टंडी, गोपी किशन जोशी, नारायण शर्मा, गोपाल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अनुराग गौतम, सुधीर मिश्रा, नीरज गौतम, अपूर्व शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, हेमंत दीक्षित, बृजेश मिश्रा, प्रदीप शर्मा, कैलाश व्यास, अनिल शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, विकास शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, गोविंद त्रिपाठी, सुरेंद्र शर्मा, अनुराग शर्मा, अनिमेष शर्मा, अभिषेक शर्मा, बुद्धि प्रकाश शर्मा, रतिराम शर्मा, कमलेश शर्मा, अखिलानंद शर्मा, अरविंद शर्मा, महेश शर्मा, मनोज उपाध्याय, राजेश शर्मा, विकास शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

एकजुटता पर दिया जोर

दूनी| परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज के सत्यनारायण मंदिर में परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला व सभी ब्राह्मणों को एकजुट रहने को कहा। इस मौके पर रामनिवास शर्मा, श्री सत्यनारायण मंदिर विकास समिति के प्रवक्ता सत्यनारायण तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल राजोरा, मंत्री विनोद उपाध्याय के अलावा राकेश तिवाड़ी, उपाध्यक्ष अतुल पाराशर, श्याम राजोरा, प्रशांत दुबे, अनिल शर्मा, गिरिराज दाधीच, रामचरण शर्मा, इलु तिवाड़ी, सीताराम शर्मा, महावीर व्यास, सत्यनारायण अलीगढ, पुजारी कमलेश पारीक, स्वाति उपाध्याय, रिटायर्ड थानाधिकारी रामप्रसाद शर्मा, हंसराज तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

पीपलू |भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। चारभुजा नाथ मंदिर में ध्वज पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा जुलूस गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों में होकर निकाली गई। जिसमें महिला, पुरुष नाचते गाते व भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चले।

उनियारा |उनियारा कस्बे में सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा श्री चार भुजा मंदिर से गाजे बाजे के साथ परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा निकाली। इस अवसर पर घोड़ी की सर्वाधिक बोली सुरेश पारीक ने लगाकर जुलूस में घोड़ी में बैठकर पताका के साथ चल रहे थे। इस अवसर पर राजेश नारायण जोशी, नमोनारायण गौत्तम, संसारचंद पारीक, अमीत पारीक, रामप्रसाद शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, राहुल,शंभुदयाल शर्मा, आनंदीलाल शर्मा,दुर्गाशंकर शर्मा, घासीलाल शर्मा, कैलाश पालीवाल, रामप्रसाद पालीवाल, दिनेश नारायण जोशी, अभिषेक, योगेश, राधेश्याम दाधीच, मोनू पालीवाल, पंकज शर्मा, अंकित शर्मा, कुशाल, इन्द्र कुमार शर्मा, आशुतोष शर्मा,रवि पारीक मौजूद थे।

अन्य संगठनों ने भी किए आयोजन

ब्रह्म सेना फाउंडेशन की ओर से यज्ञ के बालाजी पर परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर सामूहिक सुंदर कांड पाठ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु तिवाड़ी, महिला मोर्चा जिला प्रवक्ता जूली शर्मा, जिला मंत्री प्रियंका गौतम, सुरेंद्र शर्मा, नीरज गौतम, राजाराम गौतम, मेघराज गौतम, राहुल शर्मा, पवन शर्मा सहित कई ब्रह्म युवा मौजूद थे। विप्र फाउंडेशन जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष ब्रज बिहारी शर्मा, शहर अध्यक्ष राहुल शर्मा, जुली शर्मा, शशिकला शर्मा, राजाराम शर्मा, कविता शर्मा, महेश गौतम, राजेन्द्र सनाढ्य, मोहित, विजय आदि ने गाडोलिया लुहार परिवार के बच्चों को वस्त्र व फल वितरित किए।

डिग्गी-मालपुरा। भगवान परशुराम की जयंती पर बुधवार को डिग्गी में वाहन रैली व शोभायात्रा सहित मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डिग्गी में कार्यक्रम संयोजक विनय कुमार गौत्तम ने बताया कि विष्णु के अवतार व शौर्य के प्रतीक परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । डिग्गी में युवाओं द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली तथा बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सकल ब्राह्मण समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने भाग लिया ।

देवली |शहर में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विप्र बंधुओं ने सैकड़ों वाहनों के साथ ही शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा बस स्टैंड होते हुए नगर पालिका के सामने पहुंची।जहां पर समाजसेवी शिखर चंद जैन के नेतृत्व में पार्षदों ओर पालिका प्रशासन द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गोविंद नारायन शर्मा,राजेन्द्र शर्मा,पार्षद योगेश दाधीच,रमेश चाष्टा, आशीष पंचोली, चेतन शर्मा,नीरज शर्मा, गौरव चतुर्वेदी,चेतन वैष्णव,ब्रजेश भारद्वाज,सत्यनारायण सरसड़ी,विनोद पुजारी,जिपस मीनाक्षी गौतम, निर्मल उपाध्याय, महेश शर्मा मौजूद थे।

टोंक

उनियारा

देवली

खबरें और भी हैं...