पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरक्षण : बैसला का फैसला मानेगा समाज

आरक्षण : बैसला का फैसला मानेगा समाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जर आरक्षण का मामला एकबार फिर गरमा गया है। इसको लेकर जिले में भी हलचल शुरू हो गई है। राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति टोंक की मंगलवार को बैठक सांड बाबा की धर्मशाला में जिलाध्यक्ष रामलाल संडीला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संडीला ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जो भी फैसला करेंगे उसको माना जाएगा। जिला गुर्जर समाज टोंक भी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने को तैयार हैं। सरकार को चाहिए कि 50 प्रतिशत के अंदर पांच प्रतिशत आरक्षण एसबीसी को दे। बयाना अड्डा महापंचायत में जो भी निर्णय लेंगे टोंक जिला गुर्जर समाज उसकी पालना करेगा। संडीला ने बताया कि इस मौके पर जिला आरक्षण संघर्ष समिति के रामलाल संडीला, गुर्जर समाज के नेता रामसिंह मुकुल, पूर्व उपसभापति हरिभजन गुर्जर, समाज सुधार कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण कटारिया, उपाध्यक्ष देवनारायण गुर्जर, महामंत्री राजेश गुर्जर एडवोकेट, महावीर गुर्जर बरवास, राजेश गोहरपुरा, लेखराज गुर्जर, फतेहलाल गुर्जर, धारासिंह फागणा, कालूराम गुर्जर, शंकरलाल पोसवाल, राजूलाल गुर्जर, कमलेश श्योपुरी, बुद्धिप्रकाश, मुकराम, कन्हैयालाल, धनराज आदि समाज के पंच-पटेल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...