कर्नाटक में भाजपा की ज्यादा सीटें आने पर मनाई खुशी
कर्नाटक में भाजपा की ज्यादा सीटें आने पर मनाई खुशी टोंक| कर्नाटक चुनाव के नतीजो में भाजपा को सबसे अधिक सीटे मिलने पर मंगलवार को भाजपा नेताओं आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। मंगलवार को घोषित कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दोपहर 2 बजे बाद जिलाध्यक्ष गणेश माहूर के नेतृत्व में एकत्र हुए भाजपाइयों ने घंटाघर चौराहे पर भाजपा को कर्नाटक चुनाव नतीजों में सबसे ज्यादा सीटे मिलने व राज्य में बडा दल बनने पर नरेन्द्र मोदी के समर्थन मे नारेबाजी कर एक-मुंह मिठा करवाया।