पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने किया वट पूजन

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने किया वट पूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक |ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या पर सोमवती अमावस्या, वट सावित्री व्रत, न्याय का देवता शनि भगवान की जयंती आदि होने के चलते मंगलवार का दिन धार्मिक आयोन के चलते विशेष महत्व वाला दिन रहा। पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा सुनकर बड़ के पेड़ की पूजा की। बरगद के पेड़ की लंबी आयु के कारण ही महिलाओं ने इस पेड़ की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। शाम को भोजन कर व्रत खोला। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों व जलस्रोतों में स्नान कर तांबे के कलश में शुद्ध पानी भरकर पीपल के वृक्ष को अर्पित किया तथा पीपल की सात परिक्रमा की। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया गया दान हजार गुना अधिक फलदायी होता है। श्रद्धालुओं गरीबों को भोजन करवाकर, वस्त्र भेंट कर, फलों का दान आदि कर पुण्य कमाया। शनि जयंती के उपलक्ष्य में शनि मंदिरों में तेल, काले तिल आदि चढाकर विशेष पूजा अर्चना की गई। शनि मंदिरों में सुबह-शाम जातकों की भीड़ रही।

खबरें और भी हैं...