पांच विधायकों की टीम थर्मल पावर प्लांटों का आज से करेगी निरीक्षण
टोंक| विधानसभा की पब्लिक उपकरण समिति की टीम मंगलवार को कोटा, रावतभाटा, समेत अंता,बारां आदि के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गई है। यह टीम तीन दिन रहकर वहां स्थापित थर्मल इकाईयों में बिजली उत्पादन समेत अन्य संबंधसित जानकारी लेंगे और पूरी रिपोर्ट सरकार को देंगे। विदित रहे कि सरकार विभागों के कामकाज की मानटरिंग व धरातल हो रहे काम की वास्तविक स्थिति जानने के लिए विधानसभा में समितियां गठित कर विधायकों को जिम्मेदारी दे रखी है। इसी तरह बिजली उत्पादन कर रही प्रदेश की इकाईयों की मॉनटरिंग व उनके उत्पादन आदि की जरुरी जानकारी सरकार तक पहुंचाने के लिए विधानसभा की पब्लिक उपकरण समिति बनी हुई है। इसमें टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता समेत उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी, बांदीकुई विधायक अलकासिंह, जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमर आदि शामिल है। सरकार के दिशा-निर्देश पर इस समिति के सभी सदस्य मंगलवार को कोटा, रावतभाटा, समेत अंता आदि स्थानों पर स्थापित बिजली उत्पादन करने वाली यूनिटों के निरीक्षण के लिए रवाना हो गई है। यह टीम थर्मल पावर प्लांटों का निरीक्षण कर बिजली उत्पादन की स्थिति देखेगी और उसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर सरकार तक पहुंचाएगी।