किसानों के लिए मददगार होंगे अनुदानित बीज
राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 के तहत आगामी खरीफ मौसम की फसलों के लिए जिले के किसानों को राज्य सरकार की ओर से अनुदानित दर पर दिए जाने वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर से कृषि समृद्धि रथ को मंगलवार को बम्बोर गेट स्थित कृषि विभाग परिसर से रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अजीत सिंह मेहता ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
किसानों को अनुदान के बाद 10 वर्ष तक की अवधि की अधिसूचित किस्मों में मूंग 5000 रुपए प्रति क्विंटल एवं उड़द 4500 रुपए प्रति क्विंटल दर पर रथ में बीज उपलब्ध होगा। न्याय आपके द्वार शिविर स्थल पर बीज रथ खड़ा रहेगा। इससे कृषकों को अपने गांव में ही राजस्थान राज्य बीज निगम की ओर से उपलब्ध कराए गए उच्च गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध हो सकेंगे। इससे कृषकों का शहर या कस्बा आने-जाने का खर्च बचेगा। साथ ही समय पर बीज उपलब्ध होने से किसान मानसून की शुरूआत पर सही समय पर फसल बुआई कर सकेंगे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार की यह पहल किसानों के हित में काफी कारगर साबित होगी। किसानों पर अनुदानित बीज से काफी आर्थिक राहत मिलेगी। इस अवसर पर प्रधान जगदीश गुर्जर, कृषि उपनिदेशक महेश कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक आत्मा दिनेश कुमार बैरवा समेत कृषि विभाग के मोहनलाल वर्मा, देवकरण बैरवा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा कृषि आदान विक्रेता अजीत गुप्ता, चंद्रप्रकाश खूंटेटा, भगवानदास मंगल, अशोक जैन आदि मौजूद थे।
कृषक को गांव मे ंही मिलेगा उच्च गुण्वत्ता युक्त बीज, शहर या कस्बे में आने-जाने का खर्चा बचेगा
टोंक. कृषकों को अनुदानित बीज उपलब्ध करवाने के लिए कृषि समृद्धि रथ रवाना करते विधायक अजीत सिंह मेहता, प्रधान जगदीश गुर्जर व कृषि विभाग के अधिकारी दिनेश बैरवा।